फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: हर रात रेलवे से टूटता है यात्रियों का संपर्क, आईआरसीटीसी जारी रहा अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। रेलवे की सहयोगी संस्था आईआरसीटीसी और उससे लाइसेंस लेकर यात्रियों को विभिन्न रेल सुविधा प्रदान करने वाली एप्लीकेशन की कनेक्टिविटी पिछले कई माह से हर रात टूट रही है। ऐसा होने से यात्री अपनी ट्रेन का स्टेटस और पीएनआर भी नहीं देख पा रहे हैं। हालांकि, इसको लेकर आईआरसीटीसी अलर्ट भी जारी कर रहा है।
बता दें कि डिजिटल लेनदेन के चलते रेल टिकिट बुकिंग अब 80 प्रतिशत तक आईआरसीटीसी की एप्लीकेशन पर आ चुकी है। ऐसे में एप्लीकेशन पर लोड भी बेतहाशा हो चला है। एक आंकड़े के अनुसार अकेले झांसी मंडल से ही 65 हजार ई-टिकिट प्रतिदिन बुक किए जा रहे हैं। दूसरी ओर विकास कार्यों के चलते पिछले ट्रेन रद्दीकरण और फिर संचालन भी इन ऐप पर अपडेट किए जा रहे हैं। ऐसे में आईआरसीटीसी का आधिकारिक ऐप रेल कनेक्ट और उससे लाइसेंस प्राप्त अन्य ऐप रात 11.45 से 12.30 बजे तक बंद हो जा रहे हैं। जिससे यात्री अपनी ट्रेन की स्थिति और पीएनआर स्टेटस नहीं देख पा रहे हैं। हालांकि, इसके लिए रेलवे की ओर से मैसेज की सुविधा उपलब्ध है जो यात्रियों को ट्रेन से जुड़ी जानकारी उपलब्ध करा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
सर्वर पर लोड अधिक होने से ऐसा हो रहा है। साथ ही ट्रेन का टाइम टेबल अपडेट करने के लिए भी सिस्टम को रीबूट किया जाता है। उपभोक्ता असुविधा से बचने के लिए ऐप आने वाले अलर्ट को देखकर ही बुकिंग करें।
सिद्धार्थ सिंह, जनसंपर्क अधिकारी, आईआरसीटीसी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें