फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरविंद हत्याकांड: वांछित 25000 का इनामिया बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल, मुख्य हत्यारोपी अब तक फरार

Sun, 28 Sep 2025 09:11 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

एसपी सिटी के मुताबिक अरविंद हत्याकांड में अब तक 12 लोगों को पकड़ा जा चुका। मुख्य हत्यारोपी रिंकू यादव समेत अन्य अभी तक फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश रही है।
विज्ञापन
मुठभेड़ में घायल वांछित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी। रविवार आधी रात के बाद  सीपरी बाजार पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में अरविंद यादव हत्याकांड में वांछित चल रहा 25000 का इनामिया बदमाश अनिल यादव अपने एक साथी के साथ पकड़ा गया। 
विज्ञापन


एसपी सिटी प्रीति सिंह के मुताबिक अरविंद यादव हत्याकांड के हत्यारोपियों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। रविवार आधी रात पुलिस को हत्यारोपियों के आरी नहर पुलिया के पास होने की बात पता चली। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस को देख बदमाशों ने तमंचे से फायर झोंक दिया। पुलिस की जवाबी कार्यवाही में भोजला निवासी अनिल यादव पांव में गोली लगने से घायल हो गया जबकि उसके साथ मौजूद कैलाश को पुलिस ने घेर कर पकड़ लिया। 

एसपी सिटी के मुताबिक अरविंद हत्याकांड में अब तक 12 लोगों को पकड़ा जा चुका। मुख्य हत्यारोपी रिंकू यादव समेत अन्य अभी तक फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें