झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के पर्यटन एवं होटल प्रबंधन संस्थान में होटल प्रबंधन के छात्र-छात्राओं के लिए टॉवल आर्ट की कार्यशाला हुई। शिक्षिका आस्था सिंह ने विद्यार्थियों को होटल में आने वाले अतिथियों के प्रयोजन के अनुसार उनके रूम की साज सज्जा के लिए टॉवल और फूल पत्तियों से कलाकृतियों को सजावट के उद्देश्य से बनाने की विधि बताई। विद्यार्थियों ने हंस, हवाई जहाज आदि के मॉडलों को टॉवल व फूल पत्तियों की मदद से बनाया। आईटीएचएम निदेशक और वाणिज्य संकायाध्यक्ष प्रो. देवेश निगम ने निरीक्षण किया और विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। इस दौरान प्रो. प्रतीक अग्रवाल, डॉ. सुधीर द्विवेदी, डॉ. रमेश चंद्रा, डॉ. जीके श्रीनिवासन, डॉ. सत्येंद्र चौधरी, आशीष सेठ, मुकुल खरे मौजूद रहे। ब्यूरो