चिरगांव के राष्टकबि महाविघालय में खेलकूप प्रतियोगिता में भाग लेत खिलाड़ी
चिरगांव। राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त महाविद्यालय में चल रहे पांच दिवसीय खेल उत्सव के दूसरे दिन कबड्डी और शतरंज प्रतियोगिताएं हुईं। कबड्डी के फाइनल में कला संकाय की टीम ने वाणिज्य संकाय को हराकर खिताब अपने नाम किया।
प्रतियोगिता में कला, विज्ञान, वाणिज्य और शिक्षा शास्त्र संकाय की टीमों ने भाग लिया। प्राचार्य डॉ. आशीष कुमार तिवारी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेलों से अनुशासन, साहस और टीम भावना का विकास होता है। खिलाड़ियों की सफलता में प्रशिक्षक, शिक्षकों और अभिभावकों का भी महत्वपूर्ण योगदान रहता है।
शतरंज प्रतियोगिता के छात्र वर्ग में कृष्ण गोपाल प्रथम, सौरभ वर्मा द्वितीय और अशोक दुबे तृतीय स्थान पर रहे। छात्रा वर्ग में नैन्सी ने पहला, वर्षा ने दूसरा और सृष्टि ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।