फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: लोकगीत एवं लोक नृत्य में कलाकारों ने बांधा समां

विज्ञापन
विज्ञापन
- गरीबों को उनका हक मिलना जरूरी : बादशाह सिंह
विज्ञापन


रानीपुर। नगर पंचायत के तत्वावधान में आयोजित मेला जलविहार महोत्सव कार्यक्रम में नवीन सब्जी मंडी स्थित मंच पर रात्रि में लोकगीत एवं लोक नृत्य का आयोजन किया गया। जिसमें बाहर से आए हुए कलाकारों ने लोकगीत एवं नृत्य के माध्यम से समां बांधा। कार्यक्रम का उद्घाटन जितेंद्र सिंह सेंगर, एमएलसी बांदा ने फीता काटकर किया। मुख्य अतिथि बादशाह सिंह पूर्व कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ चिकित्सक बीपी सिंह परिहार ने की।
संबोधन में बादशाह सिंह ने कहा कि मेला जलविहार महोत्सव हर साल कराया जाता है। सभी लोग इस परंपरा को संजोए हुए हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि गरीबों को हक मिलना जरूरी है। जितेंद्र सिंह सेंगर एमएलसी ने कहा कि हमारा बुंदेलखंड कला संस्कृति के माध्यम से अपनी पहचान बनाए हुए है। नगर पंचायत अध्यक्ष मीना अयोध्या प्रसाद खरका ने मेला जलविहार के अवसर पर कहा कि नगर पंचायत द्वारा 3 करोड़ के प्रस्तावित कार्य शीघ्र शुरू होंगे। उनका प्रयास नगर में ज्यादा से ज्यादा विकास कार्य कराना है।
विज्ञापन

कार्यक्रम के तहत शिव कुमार सेन ने लोकगीत प्रस्तुत करते हुए कहा कि छैल छबीली, नई नवेली देखत गई तिरछी नजरिया से- गुजरी आज बजरिया से तथा गायक अरविंद कुशवाहा द्वारा नैना बड़े गरीब हैं, रहे पलक की ओट, दर्शकों की चाहत पर राई गायन प्रस्तुत करते हुए कलाकार साक्षी ने कहा कि दूल्हा बन गए राजा राम, दुल्हनिया सीता बन गई रे आदि प्रस्तुत किया। दीक्षा, ज्योति, रोशनी, भारती, नेहा निधि ने लोकगीत, राई गायन प्रस्तुत किया। नृत्यांगनाओं ने शानदार नृत्य किया। संचालन हिमांशु राय ने किया।
विज्ञापन

इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष मीना अयोध्या प्रसाद खरका, पूर्व विधायक प्रागीलाल अहिरवार, अरुण सिंह तोमर जिला महामंत्री भाजपा, मृगेंद्र सिंह पूर्व युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष, सुरेश पंथ मंत्री प्रतिनिधि ललितपुर, अरविंद सिंह परिहार रहे। कार्यक्रम के आयोजक पार्षद दीपक अहिरवार, गोविंददास इटैलया, धर्मेंद्र नकड़ा, वीणा सिरधर, तेजसिंह सेन ने अतिथियों का पगड़ी पहनाकर एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें