झांसी में मऊरानीपुर थाना इलाके में एक शादीशुदा युवक ने पहले किशोरी को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म किया और उसके बाद उसे भूसे के ढेर में फेंक कर भाग गया। घटना से क्षेत्र में सनसनी मच गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ जारी है।
मऊरानीपुर क्षेत्र की 17 वर्षीय किशोरी मंगलवार की दोपहर तकरीबन बाहर बजे घर से बाहर गई हुई थी। आरोप है कि इसी बीच वह सुखलाल के पुत्र हरेंद्र (22) के मकान के करीब से गुजरी। इसी दरम्यान हरेंद्र उसे जबरियां मकान के अंदर अगवा कर ले गया।
घर के अंदर उसने पानी में मिलाकर नशीला पदार्थ उसे पिला दिया, जिससे वह अचेत हो गई। इसी दरम्यान उसने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद आरोपी उसे घर के पास भूसे के ढेर में पड़ा छोड़कर भाग गया।
जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे परिजन किशोरी को इलाज के लिए लेकर गए। पुलिस ने इस मामले में आरोपी युवक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट व अन्य संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी शादीशुदा है, जिसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।