फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: लेह में तैनात सैन्यकर्मी की सड़क हादसे मेंं मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। लेह में तैनात ललितपुर निवासी एक सैन्यकर्मी की सड़क हादसे में मौत हो गई। पिछले दिनों छुट्टी लेकर पत्नी का इलाज कराने वह यहां आया था। रविवार शाम को उसे एक तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। हालत नाजुक होने पर उन्हें झांसी के आर्मी अस्पताल रेफर किया गया लेकिन, यहां पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

ललितपुर के जखौरा थाना के बुदौड़ी गांव निवासी जितेंद्र यादव (32) पुत्र गोविंद सिंह यादव सेना में थे। उनकी तैनाती इन दिनों लेह में थी। कुछ समय से उनकी पत्नी प्रियंका की तबीयत काफी खराब थी। सुधार न होने पर जितेंद्र को छुट्टी लेकर यहां आना पड़ा था। प्रियंका तालबेहट में रहती है। जितेंद्र रविवार को अपने गांव बुदौड़ी गए थे। शाम को बाइक लेकर प्रियंका के पास तालबेहट जा रहे थे। उसी दौरान गुलेंदा-मनपुरा के बीच अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी।
हादसे में जितेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको ललितपुर में भर्ती कराया गया। हालत नाजुक होने की वजह से उनको झांसी के आर्मी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया लेकिन, वहां पहुंचने से पहले रास्ते में ही जितेंद्र की मौत हो गई।
विज्ञापन

शाम को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। सेना के अफसर भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे थे। परिवार में पत्नी के अलावा पिता एवं एक छोटा भाई है। परिवार के लोग खेती-किसानी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें