फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना के जवान ने गोली मारकर की आत्महत्या

विज्ञापन
gun - फोटो : gun
विज्ञापन
सेना के जवान ने गोली मारकर की आत्महत्या
विज्ञापन

- बीमारी के चलते थे डिप्रेशन में, सदर बाजार के कैंटोनमेंट में थे तैनात, पुलिस जांच में जुटी
झांसी। बीमारी से तंग आकर सदर बाजार थाना क्षेत्र में तैनात एक सेना के जवान ने रविवार दोपहर सरकारी राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली गले में मारी है। पुलिस के मुताबिक जवान ने बीमारी के चलते यह आत्मघाती कदम उठाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पंजाब के आनंदपुर साहब निवासी गुरदीप (35) सेना में जवान थे। वर्तमान में उनकी ड्यूटी सदर बाजार कैंटोनमेंट इलाके में थी। वे कई दिनों से बीमार चल थे। बताया गया है बीमारी के चलते वे डिप्रेशन में चल रहे थे। इसके चलते रविवार को सरकारी आवास पर सरकारी राइफल से गर्दन में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली चलने की आवाज सुनकर साथी जवान कमरे में भागे। जहां गुरदीप को खून से लथपथ हालात में देखकर घबरा गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र गौतम के अनुसार जवान ने बीमारी के चलते यह आत्मघाती कदम उठाया है।
विज्ञापन

क्वारंटीन भी हुए थे
पुलिस के मुताबिक लंबे समय से बीमार होने के चलते उनकी कोरोना जांच भी कराई गई थी। कुछ दिन तक व क्वारंटीन भी रहे। कल ही वह सरकारी आवास पर पहुंचे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें