फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना की हवाई पट्टी का होगा क्षेत्रीय उड़ानों में उपयोग

विज्ञापन
विज्ञापन
सेना की हवाई पट्टी का होगा क्षेत्रीय उड़ानों में उपयोग
विज्ञापन

झांसी। वायु सेवा हेतु झांसी में हवाई अड्डा बनाने के लिए वर्तमान में कोई भी भूमि का अधिग्रहण नहीं हो रहा है। हालांकि, सेना की हवाई पट्टी का उपयोग कर क्षेत्रीय उड़ानों के लिए जरूर काम चल रहा है। विधानसभा में यह जानकारी विधायक जवाहर लाल राजपूत द्वारा पूछे गए प्रश्न के जवाब में संसदीय कार्य मंत्री ने दी।
जवाब में बताया कि भारत सरकार के नागर विमानन की रीजनल कनेक्टिविटी की द्वितीय चरण की योजना में झांसी में शामिल किया गया है। इस योजना के अंतर्गत झांसी से क्षेत्रीय उड़ानें शुरू की जाएंगी। इसके लिए सेना की हवाई पट्टी का उपयोग किया जाएगा। इस सेवा के शुरू करने से पहले भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण यहां मूलभूत सुविधाओं का विकास करेगा। इस योजना पर शीघ्र काम शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

धान के लिए चलाई जाए बेतवा नहर
झांसी। मुख्यमंत्री से झांसी जनपद में धान की फसल के लिए बेतवा नहर को चलाने की मांग की गई है। मुख्यमंत्री को दिए पत्र में विधायक जवाहर लाल राजपूत ने बताया कि बुंदेलखंड में बारिश न होने से सूखे की स्थिति बन गई है। किसान अपनी खरीफ फसल की बुआई भी नहीं कर पा रहा है। जनपद की मोंठ तहसील के अधिकांश किसान धान की रोपाई जुलाई में करते हैं। बारिश न होने के कारण धान की रोपाई नहीं हो पा रही है। इसी तरह उन्होंने बुंदेलखंड में कृत्रिम बारिश कराने की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें