फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय बॉक्सिंग कैंप में अर्जुन का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय बॉक्सिंग कैंप में अर्जुन का चयन
विज्ञापन

झांसी। मेजर ध्यानचंद स्टेडियम के बॉक्सिंग छात्रावास में तीन साल से प्रशिक्षण ले रहे अर्जुन सिंह का चयन रोहतक में होने वाले राष्ट्रीय बॉक्सिंग कैंप के लिए हुआ है। इस कैंप में उन्हें विशेष प्रशिक्षण देकर आगामी प्रतियोगिताओं के लिए तैयार किया जाएगा।
मेरठ के मूल निवासी अर्जुन सिंह ने बताया कि वह तीन साल से स्टेडियम में रहकर कॅरियर संवार रहे हैं। हाल में उनका चयन रोहतक में होने वाले जूनियर राष्ट्रीय बालक बॉक्सिंग कैंप में हुआ है। उत्तर प्रदेश बॉक्सिंग संघ के सचिव अनिल कुमार मिश्रा ने बताया कि कैंप में उन्हें होने वाली प्रतियोगिता के लिए तैयार किया जाएगा। अर्जुन ने बताया कि वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रदर्शन कर चुके हैं। हाल में उन्होंने बुल्गारिया में हुई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत की तरफ से प्रतिनिधित्व किया था। हालांकि, उस वक्त उन्हें सफलता हाथ नहीं लगी थी लेकिन उनका जोश कम नहीं हुआ। वह आज भी उतनी मेहनत कर अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपना दम दिखाने के लिए दोबारा तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

अर्जुन ने बताया कि मेरठ में कोच भूपेंद्र यादव ने उन्हें रिंग में बॉक्सिंग के गुर सिखाए। दो साल बाद उन्हें जिला स्तर पर खेलने का मौका मिला और पहली बार अपने प्रतिद्वंदी को हराकर कांस्य पदक पाया था। उसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा और मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक पाया। इसके बाद उन्होंने छात्रावास के लिए ट्रायल दिया। ट्रायल में उनका चयन झांसी छात्रावास के लिए हुआ। मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में उन्हें बॉक्सिंग कोच धर्मेंद्र यादव ने बेहतरीन खिलाड़ी बनने के लिए प्रशिक्षित करने के साथ ही कई प्रतियोगिताओं में आगे बढ़ाया। वर्ष 2018-19 में मुरादाबाद में हुई राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण तथा चंडीगढ़ में हुई राष्ट्रीय प्रतियोगिता में रजत पदक प्राप्त किया।
विज्ञापन

खिलाड़ी के चयन पर प्रभारी क्रीड़ा अधिकारी सुरेश बोनकर, उप क्रीड़ा अधिकारी धर्मेंद्र कुमार, डॉ. रोहित पांडेय, अब्दुल हमीद, वरिष्ठ खिलाड़ी मोहम्मद इकराम, मोहम्मद कामिल, राहुल ममगई ने शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें