फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: क्षेत्र पंचायत सदस्य की संदिग्ध मौत, परिजन बता रहे थे हादसा; पोस्टमार्टम में निकली कुछ और ही कहानी

Sat, 07 Dec 2024 08:52 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

झांसी जिले में क्षेत्र पंचायत सदस्य की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजन हादसे की बात कर रहे थे, लेकिन पोस्टमार्टम में कुछ और ही वजह निकली। पोस्टमार्टम में चोट के निशान भी मिले। हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
crime demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बबीना ब्लॉक से क्षेत्र पंचायत सदस्य संतोष यादव शनिवार तड़के घर से बाहर अचेत हाल में पड़े मिले। परिजन हादसे में उनके घायल हो जाने की बात कह रहे थे, लेकिन पोस्टमार्टम कराने पर उनके शरीर में चोट के निशान नहीं मिले। मौत की वजह साफ न होने से पुलिस ने विसरा समेत हार्ट सुरक्षित रखवा लिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन


डगरवाहा गांव निवासी संतोष यादव उर्फ बबलू (40) पुत्र कम्मोद क्षेत्र पंचायत सदस्य थे। घर के बाहर ही दुकान भी चलाते थे। परिजनों ने बताया तड़के करीब चार बजे वह दुकान खोलने के लिए साफ सफाई कर रहे थे। उसी दौरान तेज रफ्तार कार ने उनको टक्कर मार दी। हादसे में वह घायल हो गए। परिजन ही उनको लेकर अस्पताल पहुंचे, लेकिन पुलिस ने जब पोस्टमार्टम कराया तब दूसरी ही कहानी सामने आई। 

पोस्टमार्टम कराने पर उनके शरीर में चोट के कोई निशान नहीं मिले। थानाध्यक्ष परमेंद्र सिंह के मुताबिक संभावना जताई जा रही कि अटैक की वजह से उनकी जान चली गई। ऐसे में परिजन हादसे की बात क्यूं बता रहे, यह अभी जांच का विषय है। मामले की जांच के लिए विसरा एवं हार्ट सुरक्षित रखा गया है। इसकी रिपोर्ट से ही मौत की सही वजह मालूम चल सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें