फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीरंदाजी : पीएसी जवानों ने लक्ष्य पर साधा निशाना

Fri, 16 Feb 2024 03:27 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
- 33वीं वाहिनी पीएसी में तीरंदाजी प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। 33वीं वाहिनी पीएसी झांसी में बृहस्पतिवार को पीएसी पूर्वी जोन की 11वीं तीरंदाजी प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि सेनानायक अजीत कुमार सिन्हा ने फीता काटकर व तीर चलाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस मौके पर तीरंदाजों को खेलों का सम्मान करने की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का पहला चरण 30 मीटर दूरी का हुआ। इसमें पीएसी पूर्वी जोन की दस टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में चतुुर्थ वाहिनी पीएसी प्रयागराज, 12वीं वाहिनी फतेहपुर, 20वीं वाहिनी पीएसी आजमगढ़, 33वीं वाहिनी पीएसी झांसी, 34 व 36 वाहिनी पीएसी वाराणसी, 37वीं वाहिनी पीएसी कानपुर, 39वीं वाहिनी पीएसी मिर्जापुर, 42वीं वाहिनी पीएसी नैनी प्रयागराज टीमों के तीरंदाजों ने प्रतिभाग कर लक्ष्य पर निशाना साधा। इस दौरान वाहिनी के सहायक सेनानायक रामदुलार यादव, प्रभारी शिविरपाल निहाल सिंह सेंगर, सूबेदार सैन्य सहायक धर्मराज सिंह भदौरिया मौजूद रहे। निर्णायक मंडल में शिवनारायण राजपूत, उत्तर प्रदेश पुलिस के तीरंदाजी कोच प्रहलाद चौहान, प्रदीप सिंह रहे। प्रतियोगिता का निर्णायक चरण शुक्रवार को होगा। समापन एवं पुरस्कार वितरण 17 फरवरी को होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें