फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एपीएस व शीयरवुड टीम का दबदबा

Tue, 11 Aug 2015 12:56 AM IST
झांसी / ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला ओलंपिक संघ के तत्वावधान में अमर उजाला और एसआर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट द्वारा प्रायोजित ‘झांसी ओलंपिक 2015’ में सोमवार को विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में आर्मी पब्लिक स्कूल व शीयरवुड कॉलेज के खिलाड़ियों का दबदबा रहा।
विज्ञापन

ध्यानचंद स्टेडियम के बैडमिंटन हाल में खेले गए मैचों में अंडर-14 बालक वर्ग में दिव्यांशु गर्ग ने अरनव गुप्ता क ो 24-22 से, भाष्कर लोणा ने प्रशांत भदौरिया को 21-24 से, सुवर्ण एस भागवत ने दीपक ओमर को 21-17 से, सुजान खान ने अथर्व उक्सा को 25-21 से हराया। वॉलीबॉल के बालक वर्ग में सरस्वती विद्या मंदिर चिरगांव ने शीयरवुड कॉलेज को 15-9, 15-8 से पराजित किया। हैंडबॉल के बालिका वर्ग में शीयरवुड कॉलेज ने आर्मी पब्लिक स्कूल को, बालक वर्ग में आर्मी पब्लिक स्कूल ने शीयरवुड को हराया। अंडर 14 बालक वर्ग में साफ्ट बॉल क्रिकेट के फाइनल मुकाबले में संत उमर स्कूल (सी) ने माउंट लिट्रा स्कूल को हराया। संत उमर स्कूल ने पहले बल्लेबाजी कर निर्धारित ओवरों में 29 रन बनाए, जिसे माउंट लिट्रा पा नहीं सकी। वह मात्र 23 रन पर ही ढेर हो गई। अंडर 18 में संत उमर (ए) सेंट मार्क्स को, क्राइस्ट द किंग कॉलेज ने डान बास्को बी को, एमएलएम (अ) ने संत उमर स्कूल (ए) क ो, आर्मी पब्लिक स्कूल ने जीएसएसएन को हराया। बास्केटबॉल बालक वर्ग के (अंडर 14) में रानी लक्ष्मी पब्लिक स्कूल ने एपीएस को, अंडर 18 में आर्मी पब्लिक स्कूल ने केंद्रीय विद्यालय क्रमांक एक को, बालिका वर्ग में निर्मला कांवेंट ने आर्मी पब्लिक स्कूल को हराया। फुटबाल में बालकों के जूनियर वर्ग में माउंट लिट्रा जी स्कूल ने क्राइस्ट द किंग क ो 1-0 से, शीयरवुड कॉलेज ने माउंट लिट्रा जी स्कूल को 3-0 से, सीनियर वर्ग के अंडर 18 में आर्मी पब्लिक स्कूल ने डान बास्को को 4-0 से तथा केंद्रीय विद्यालय तीन ने नवभारत को 1-0 से पराजित किया।
बॉक्सिंग प्रतियोगिता में अंडर 10 बालक वर्ग के 27  से 30 भार वर्ग में सदफ खान ने गोल्ड, आजम खान ने सिल्वर तथा नील मणि सिंह बुंदेला व मोहम्मद जैद खान ने ब्रांज मेडल जीता। अंडर 14 के 30 से 32 किलो भार वर्ग में प्रशांत अहिरवार ने गोल्ड, सिल्वर कृष्णकांत नामदेव व ब्रांज मेडल फराज खान व आलोक शाक्या ने, अंडर 14 के 42 से 46 किलो भार वर्ग में आजम उल हक ने गोल्ड, सिल्वर मोहम्मद मुस्तफा एवं ब्रांज मेडल मनीष, शिवम ने, अंडर 14 में ही 46 से 50 किलो भार वर्ग में हर्ष तिवारी ने गोल्ड, साबिर ने सिल्वर, ब्रांज मेडल राम पाल, अंकित श्रीवास ने जीता। अंडर 16 के 50 से 56 किलो भार वर्ग में शान खान ने गोल्ड, हर्ष सिंह परिहार ने सिल्वर, 64 से 69 किलो भार वर्ग में आर्यन खान ने गोल्ड, राहुल पंडित ने सिल्वर, अंडर 18 के 30 से 40 किलो भार वर्ग में रोहित गौतम ने गोल्ड, ऋतिक जय ने सिल्वर, अंडर 18 के 54 से 57 भार वर्ग में कुमकुम सिंह ने गोल्ड मेडल जीता। हीरोज मैदान में खेले गए हाकी मैचों के बालिका वर्ग में सनातन धर्म कन्या इंटर कॉलेज ने लोकमान्य तिलक को 1-0 से, बालक वर्ग में लक्ष्मी व्यायाम मंदिर ने खालसा इंटर कॉलेज को 2-0 से हराया। इस अवसर पर अल्ताफ जावेद, मोहम्मद जावेद, जिला बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष रोहित पांडेय, सचिव अब्दुल हमीद, उप क्रीड़ा अधिकारी राकेश यादव, गुलाम नवी, आरिफउद्दीन, इमरान खान, अनूप कुमार, शहंशाह, राघवेंद्र नामदेव, अंकित सिंह, अशोक ओझा, सुनीता तिवारी, सुबोध खांडेकर आदि मौजूद रहे। संचालन संघ के सचिव कपिल गर्ग ने किया।
विज्ञापन


आज होंगी यह प्रतियोगिताएं
मंगलवार को ध्यानचंद स्टेडियम में एथलेटिक्स, अंडर 16  के बालक व बालिका वर्ग में बैडमिंटन, हीरोज मैदान में बालक व बालिका वर्ग के जूनियर व सीनियर वर्ग में फुटबाल एवं लक्ष्मी व्यायाम मंदिर में बालक वर्ग में हाकी मैचों का आयोजन होगा।     

यह हैं प्रतियोगिता के पार्टनर
प्रतियोगिता के रेडियो पार्टनर 92.7 बिग एफएम, चैनल पार्टनर डेन, बेवरेजेस पार्टनर कोका कोला हैं, वहीं माउंट लिट्रा जी स्कूल व जय श्री ज्वैलर्स का सहयोग है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें