फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: चिरगांव, बरुआसागर और बबीना स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव को मंजूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। चिरगांव, बरुआसागर और बबीना रेलवे स्टेशन पर विभिन्न ट्रेनों के ठहराव को रेल मंत्री ने मंजूरी दे दी है। इसके लिए झांसी सांसद ने रेल मंत्री से मुलाकात की थी।
विज्ञापन

सांसद अनुराग शर्मा ने रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से मिलकर बबीना रेलवे स्टेशन पर गाड़ी संख्या -19165/19166 (अहमदाबाद-दरभंगा एक्सप्रेस), चिरगांव रेलवे स्टेशन पर गाड़ी संख्या-19167/19168 (अहमदाबाद-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस) और बरुआसागर स्टेशन पर गाड़ी संख्या -12175/12176 (ग्वालियर-हावड़ा एक्सप्रेस) और गाड़ी संख्या -20975/20976 (आगरा कैंट-हावड़ा एक्सप्रेस) के ठहराव की बहाली की मांग की थी। सांसद ने कहा था कि चिरगांव, बरुआसागर, बबीना स्टेशन पर विभिन्न ट्रेनों का ठहराव बंद हो जाने से लोगों को बहुत असुविधा हो रही है। इसको संज्ञान में लेकर रेल मंत्री ने इन ट्रेनों के ठहराव को स्वीकृति दे दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें