फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: कांग्रेस के कार्यवाहक जिला अध्यक्ष की नियुक्ति रद्द, केसी वेणुगोपाल ने इस वजह से लिया फैसला

Sat, 03 Jun 2023 12:32 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी

सार

राष्ट्रीय महासचिव ने कांग्रेस के कार्यवाहक जिला अध्यक्ष की नियुक्ति को रद्द कर दिया है। नियुक्ति के मामले में शीर्ष और प्रदेश नेतृत्व में ठन गई है।
विज्ञापन
केसी वेणुगोपाल - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी में कार्यवाहक जिला अध्यक्ष नियुक्त करने के मामले में शीर्ष और प्रदेश नेतृत्व में ठन गई है। राष्ट्रीय महासचिव ने कार्यवाहक जिला अध्यक्ष की नियुक्ति रद्द कर दी है। बीती 26 मई को प्रदेश अध्यक्ष ब्रजलाल खाबरी ने बलवान सिंह यादव को झांसी का कार्यवाहक जिलाध्यक्ष नियुक्त किया था। प्रदेश अध्यक्ष ने यह नियुक्ति करने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष का अनुमोदन तक नहीं लिया। इससे राष्ट्रीय नेतृत्व नाराज हो गया। राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने झांसी और जौनपुर जिले में बनाए गए कार्यवाहक जिला अध्यक्ष की नियुक्ति को निरस्त कर दिया है। 

विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष को लिखे पत्र में राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि सांगठनिक प्रक्रिया को पूरा किए बिना झांसी और जौनपुर जिले में कार्यवाहक अध्यक्ष की नियुक्ति की गई है। इन नियुक्तियों के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष का अनुमोदन जरूरी होता है। ऐसे में तत्काल प्रभाव से नियुक्तियां निरस्त हो जाती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें