फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मार्ट फोन के लिए आवेदन शुरू

Mon, 17 Oct 2016 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
smartphone sp gov - फोटो : demo
विज्ञापन
आगामी विधानसभा चुनाव में सूबे फिर से सपा की सरकार बनने पर लोगों को स्मार्ट फोन दिए जाएंगे। इसके लिए पंजीकरण शुरू कर दिए गए हैं। पंजीकरण जनसेवा व लोकवाणी केंद्रों से भी करने की व्यवस्था कर दी गई है।
विज्ञापन

स्मार्ट फोन के लिए 18 वर्ष या इससे अधिक आयु का कोई भी व्यक्ति आवेदन कर सकता है। एक जनवरी 2017 को 18 साल की आयु पूरी करने वाली भी पात्रता की श्रेणी में होंगे। आवेदक की वार्षिक आय छह लाख रुपये से कम होना जरूरी है। साथ ही हाईस्कूल पास होना भी अनिवार्य शर्त में शामिल है। इसके अलावा जो आवेदक या उनके अभिभावक प्रथम व द्वितीय श्रेणी के अधिकारी हैं, उन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा। इसके लिए 10 अक्तूबर से ऑनलाइन पंजीकरण शुरू कर दिए गए हैं, जो 10 नवंबर तक चलेंगे। पंजीकरण samajwadisp.in पर कराया जा सकता है। इसके अलावा स्मार्ट फोन के पंजीकरण की व्यवस्था को लोकवाणी व जन सेवा केंद्रों से भी जोड़ दिया गया है। यहां से भी पंजीकरण कराए जा सकते हैं।

आवेदन करना है आसान  
झांसी। ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर आकाश रंजन श्रीवास्तव ने बताया कि इसकी साइट पर जाकर आवेदन पत्र पर नाम, पता, आयु, लिंग तथा हाईस्कूल व उसके समकक्ष परीक्षा का विवरण भरना होगा। स्व घोषित करना होगा कि पारिवारिक वार्षिक आय छह लाख से कम तथा स्वयं या अभिभावक प्रथम व द्वितीय श्रेणी के अधिकारी नहीं है। आवेदन लोकवाणी व जन सेवा केंद्रों से भी किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें