फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोन पर किसी को न दें गोपनीय जानकारी : आईजी

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। फोन पर किसी भी व्यक्ति को अपने खाते की गोपनीय जानकारी न दें। कोई भी बैंक फोन पर किसी भी तरह के खाते की सूचना नहीं मांगता है। बुधवार को दीनदयाल सभागार में आयोजित मिशन शक्ति अभियान के तहत आईजी सुभाष सिंह बघेल ने जागरूकता अभियान के दौरान यह जानकारी दी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महापौर रामतीर्थ सिंघल व विशिष्ट अतिथि कुलपति प्रो. जेवी वैशम्पायन का भी सम्मान किया गया।
विज्ञापन

आईजी ने बताया कि फोन पर कोई भी बैंक अधिकारी बनकर आपका खाता नंबर, पैन नंबर, एटीएम पासवर्ड या अन्य किसी दस्तावेज से जुड़ी जानकारी मांगे तो उसे कुछ भी न बताएं। जरा सी गलती आर्थिक नुकसान पहुंचा सकती है।
एसएसपी दिनेश कुमार पी ने बताया कि साइबर अपराधी बैंक अधिकारी बनकर फोन करते हैं। वे कभी सस्ते लोन तो कभी किसी आकर्षक स्कीम का झांसा देकर एटीएम कार्ड पर अंकित 16 अंकों के नंबर को पूछ लेते हैं। जब तक फोन करने वाला कुछ समझ पाता है, तब तब खाते से रुपये निकल जाते हैं। इंटरनेट पर बैठा साइबर अपराधी फोन करके कहता है कि एटीएम कार्ड बंद होने जा रहा है। जिसे बैंक को रिन्यू करना है। झांसे में लेकर वह एटीएम कार्ड पर अंकित नंबर पूछता है।
विज्ञापन

नंबर बता चलते ही शातिर इंटरनेट के माध्यम से ई-बैंकिंग के गेटवे में पहुंचकर एटीएम नंबर डाल देता है। जिस पर बैंक का कंप्यूटर यूनिक कोड जनरेट करता है, जिसे ओटीपी कहते हैं। ओटीपी खाताधारक के मोबाइल नंबर पर एसएमएस के माध्यम से पहुंचता है। जालसाज ओटीपी नंबर पूछकर खाते से रुपये पार कर देते हैं। इस मौके पर एसपी सिटी विवेक त्रिपाठी, एसपी देहात राहुल मिठास, इमरान अहमद, समाजसेविका डॉ नीति. शास्त्री मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें