झांसी। मतगणना प्रक्रिया पूरी होने के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी शिवसहाय अवस्थी ने भाजपा प्रत्याशी अनुराग शर्मा को जीत का प्रमाण पत्र सौंपा। इस दौरान अनुराग के परिजन और भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी बेहद खुश नजर आए।
भाजपा प्रत्याशी अनुराग शर्मा दिन में ललितपुर में रहे। वे दोपहर में तकरीबन पौने चार बजे मतगणना स्थल भोजला मंडी पहुंची। यहां वे अपने एजेंटों से मिले और मतगणना का हाल जाना। लगभग एक घंटा तक मतगणना केंद्र में रुकने के बाद वे वहां से निकल गए। इसके बाद वे रात में प्रमाण पत्र लेने पहुंचे। जिला निर्वाचन अधिकारी शिवसहाय अवस्थी ने उन्हें निर्वाचन आयोग की ओर से जारी प्रमाण पत्र सौंपा।
इस मौके पर अनुराग शर्मा की पत्नी पूनम शर्मा, उनकी बेटियां समेत महापौर रामतीर्थ सिंघल, मुकेश मिश्रा, संजीव श्रृंगीऋषि, सुधीर सिंह, भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष मन्नी सरदार समेत भाजपा के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।