फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बबीना में होगी एंटीजन टेस्ट की शुरुआत

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। कोरोना की जांच का दायरा बढ़ाने के लिए बबीना से एंटीजन टेस्ट की शुरुआत होगी। इसमें 20 मिनट में रिपोर्ट आ जाएगी। इसमें पॉजिटिव रिपोर्ट आने पर पूरी तरह सही मानी जाएगी, जबकि निगेटिव रिपोर्ट आने पर फिर से जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

मौजूदा समय में मेडिकल कॉलेज की कोविड लैब में दो आरटी-पीसीआर और चार ट्रू नेट जांच मशीन हैं। आरटी-पीसीआर मशीन से जांच कराने में आठ घंटे लगते हैं। तीनों मशीनों से प्रतिदिन 270 जांच हो पाती हैं। इसके अलावा ट्रू नेट जांच मशीन से हर दो घंटे में रिपोर्ट आ जाती है। एक ट्रू नेट जांच मशीन से रोज 20-22 जांचें हो पाती हैं। जिला अस्पताल में भी एक ट्रू नेट जांच मशीन है। पांचों मशीनों से हर दिन लगभग 125 जांच हो पाती हैं। कुल मिलाकर सभी मशीनों से 400 सैंपलों की जांच हो जाती है। जांच का दायरा बढ़ाने के लिए मंगलवार से एंटीजन टेस्ट की शुरुआत की जा रही है। प्राथमिकता पर ये टेस्ट बबीना क्षेत्र में किए जाएंगे। जिलाधिकारी आंद्रा वामसी ने बताया कि एंटीजन टेस्ट की शुरुआत होने से जिले में कोरोना की जांच का दायरा और भी अधिक बढ़ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें