फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: जिला अस्पताल में कोरोना की एंटीजन जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। जिला अस्पताल में सोमवार से कोरोना की एंटीजन और मेडिकल कॉलेज में आरटी-पीसीआर जांच शुरू हो गई है। जिला अस्पताल में करीब 20 संदिग्धों की जांच की गई और सभी नेगेटिव निकले। वहीं, आरटी-पीसीआर जांच के लिए मेडिकल कॉलेज में जिले से एक भी सैंपल नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

प्रदेश के कई राज्यों में कोरोना पीड़ित मिल रहे हैं। मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल व आयुर्वेद कॉलेज में बुखार, खांसी-बुखार के रोगियों की संख्या बढ़ने पर सोमवार से जिला अस्पताल में कोरोना की एंटीजन जांच शुरू हो गई है। एसआईडी डॉ. प्रमोद कटियार ने बताया कि पहले दिन 20 जांच में कोई भी पॉजिटिव नहीं मिला है। मेडिकल कॉलेज के एसआईसी डॉ. सचिन माहुर ने बताया कि आरटी-पीसीआर जांच शुरू कर दी है। वहीं, एसीएमओ डॉ. आरएस भदौरिया का कहना है कि मुख्यालय से पर्याप्त संख्या में कोरोना जांच किट आ गई है। जिला अस्पताल में एंटीजन और मेडिकल कॉलेज में आरटी-पीसीआर जांच शुरू हो गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें