फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: दूसरी बार बगैर दस्तावेज लिए लौटी एंटी करप्शन की टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। एंटी करप्शन की टीम ने पिछले सप्ताह बीएसए कार्यालय के लिपिक को रिश्वत लेते हुए पकड़ा था। इस प्रकरण से संबंधित दस्तावेज लेने के लिए मंगलवार को एंटी करप्शन की टीम बीएसए ऑफिस पहुंची, लेकिन कार्यालय में बीएसए के न होने पर टीम को खाली हाथ लौटना पड़ा। दो दिन पहले भी टीम को बगैर दस्तावेज के लौटना पड़ा था।
एंटी करप्शन की टीम ने 26 जून को बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के बाबू सुरेश कुमार सिंह को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। एक शिक्षक की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई थी। शिक्षक ने एंटी करप्शन के समक्ष शिकायत दर्ज कराई थी कि लिपिक अवरुद्ध वेतन को जारी कराने के एवज में पांच हजार रुपये मांग रहा है। लिपिक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। इस प्रकरण से जुड़े दस्तावेज लेने के लिए शनिवार को एंटी करप्शन की टीम कार्यालय पहुंची थी, परंतु बीएसए के कार्यालय में होने की वजह से टीम को यह दस्तावेज नहीं मिल पाए थे। इसके बाद मंगलवार को टीम बीएसए ऑफिस पहुंची। लेकिन, बीएसए के मौजूद न होने से टीम को दूसरी बार भी खाली हाथ लौटना पड़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

00000000
लिपिक को किया गया निलंबित
रिश्वत लेते पकड़े गए बीएसए कार्यालय के लिपिक सुरेश कुमार सिंह को निलंबित कर दिया गया है। लिपिक पर यह कार्रवाई संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रेम प्रकाश मौर्य ने की है। इस मामले की विभागीय स्तर पर भी जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें