झांसी। रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के पशुचिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय के वैज्ञानिकों ने पशुओं को गलाघोंटू रोग से बचाव की सलाह दी है। डॉ. विनोद कुमार सिंह और डॉ. सुष्मिता नौटियाल ने बताया कि बरसात के मौसम की शुरुआत के साथ ही पशुपालकों को अपने पशुओं की स्वास्थ्य सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है, क्योंकि इस समय गलाघोंटू (हीमोरेजिक सेप्टिसीमिया) नामक संक्रामक रोग तेजी से फैल सकता है। यह रोग विशेष रूप से गाय, बैल और भैंस जैसे पशुओं को प्रभावित करता है। यह रोग अचानक होता है और समय पर इलाज न होने पर पशु की मृत्यु कुछ ही घंटों में हो सकती है। इस रोग से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय है समय पर टीकाकरण कराने की सलाह दी गई। संवाद