फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनिवार्य रूप से करें सभी मतदान

Wed, 17 Apr 2019 01:00 AM IST
देवेंद्र कुमार अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
vote, jhansi news - फोटो : demo
विज्ञापन
अमर उजाला के नारी गरिमा के साझा संकल्प ‘अपराजिता: 100 मिलियन स्माइल्स’ के तहत दतिया गेट बाहर स्थित सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कालेज में ‘मतदाता जागरूकता संगोष्ठी’ हुई, जिसमें वक्ताओं ने कहा कि संविधान ने मतदान के जरिये हर आम आदमी को देश और प्रदेश की सरकार में दखल का अधिकार दिया है। इसका हमें अनिवार्य रूप से इस्तेमाल कर करना चाहिए। इस दौरान सभी ने मतदान की शपथ ली। साथ ही शपथ पत्र भरकर नारी गरिमा को अक्षुण्ण बनाए रखने का संकल्प लिया।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश उपभोक्ता कल्याण परिषद युवा शाखा के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में समाजसेवी राकेश सेन ने कहा कि 2014 के लोकसभा चुनाव में झांसी - ललितपुर लोकसभा क्षेत्र में 68 प्रतिशत मतदान हुआ था। इस बार हमें ये आंकड़ा अस्सी प्रतिशत से ऊपर ले जाना है। संस्था अध्यक्ष दीपक कश्यप ने कहा कि सभी खुद मतदान करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। अध्यक्षता करते हुए विद्यालय की प्रबंधक रमा चतुर्वेदी ने कहा कि मतदान केवल अधिकार ही नहीं, बल्कि देश के हर नागरिक का ये महत्वपूर्ण कर्तव्य भी है। इस दौरान समाजसेवी देवप्रिया उक्सा ने मतदान की शपथ दिलाई।

इस मौके पर प्रधानाचार्य कल्पना सिंह समेत सपना गुप्ता, अंजू खत्री, आलोक गुप्ता, किरण शर्मा, वंदना रावत, दीपिका तिवारी, सोनम गोस्वामी, आराधना शर्मा, भावना रायकवार, कंचन यादव, नेहा मिश्रा, अर्चना शर्मा, देवेश मिश्रा, रीतेश वैश्य, अमित सेन, विकास सविता, राजीव लोचन मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें