फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी: डीएपी खाद न मिलने से भड़के किसान, मऊरानीपुर-टीकमगढ़ मार्ग पर लगाया जाम

Tue, 27 Oct 2026 12:24 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

किसानों का आरोप है कि समय पर खाद उपलब्ध न होने के कारण उनकी फसल की बुवाई पिछड़ रही है, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान का अंदेशा है। पिछले दो दिनों से समिति के सचिव उन्हें कोई न कोई बहाना बना कर टाल रहे हैं।
विज्ञापन
किसानों ने लगाया जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मऊरानीपुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मंगलवार की सुबह ग्राम पंचायत कुआगांव स्थित सोसायटी पर डीएपी खाद न मिलने से किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित किसानों ने मऊरानीपुर-टीकमगढ़ मार्ग पर जाम लगाकर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। जिससे मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। 

विज्ञापन


सुबह 11 बजे तक मौके पर कोई भी प्रशासनिक अधिकारी या पुलिस बल नहीं पहुंचा था, जिससे किसानों में और अधिक रोष व्याप्त रहा। इन दिनों रबी फसल की बुवाई का पीक सीजन चल रहा है, जिसके चलते किसानों को डीएपी खाद की सख्त आवश्यकता है। मंगलवार सुबह जब कुआगांव सोसायटी पर खाद लेने पहुँचे किसानों को डीएपी न मिलने की जानकारी हुई, तो वे भड़क गए। 

किसानों का आरोप है कि समय पर खाद उपलब्ध न होने के कारण उनकी फसल की बुवाई पिछड़ रही है, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान का अंदेशा है। पिछले दो दिनों से समिति के सचिव उन्हें कोई न कोई बहाना बना कर टाल रहे हैं। उनका कहना होता है कि आज पुलिस व्यवस्था नहीं है तो कभी नेट न आने की बात कहते हैं। किसानों के सड़क पर उतरकर धरने पर बैठने से मऊरानीपुर-टीकमगढ़ मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया। मार्ग के दोनों तरफ छोटे-बड़े वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। 
विज्ञापन


सड़क जाम होने के कारण राहगीरों और यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। घटना की सूचना मिलने के बावजूद सुबह 11 बजे तक पुलिस या प्रशासनिक महकमे का कोई भी जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं पहुँचा था। किसानों का कहना है कि अधिकारी उनकी समस्याओं के प्रति गंभीर नहीं हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें