फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: दुर्घटना में मौत की सूचना देरी से देने पर भड़के परिजनों व ग्रामीणों ने लगाया जाम

Fri, 12 Jun 2026 02:39 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक की अस्पताल में मौत हो गई। परिजन ने पुलिस पर देर से जानकारी देने का आरोप लगा हंगामा किया। दोषी भेल पुलिस पर कार्रवाई की मांग को लेकर झांसी-ललितपुर हाईवे जाम कर दिया। पुलिस ने परिजन व ग्रामीणों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। बबीना थाना प्रभारी विनय कुमार साहू ने कहा कि परिजनों की तहरीर पर मामला दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन

बबीना थाना क्षेत्र के सिमरावारी निवासी जितेंद्र राजपूत बुधवार बाइक से आरामशीन क्षेत्र से झांसी रेलवे स्टेशन जा रहे थे। इसी दौरान आमने-सामने हुई बाइक टकराने से जितेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। वहां दौरान जितेंद्र की मौत हो गई। इधर की सूचना देर से देने पर परिजन व ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और सभी भेल चौकी पहुंचकर पहुंच गए। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने जितेंद्र की मौत की सूचना समय से नहीं दी, बल्कि काफी देर दी। भेल पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सभी ने झांसी-ललितपुर हाईवे पर जाम लगा दिया। सूचना पाकर सीओ सदर व बबीना थाना प्रभारी मौके पर पहुंच व उन्हाेंने सभी को समझाने का प्रयास किया। लेकिन प्रदर्शनकारी भेल चौकी को निलंबित कर कार्रवाई की मांग पर अड़ गए। काफी समझाने के बाद परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने बाइक चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।
बबीना थाना प्रभारी विनय कुमार साहू ने बताया कि बुधवार रात दो बाइकें आपस में टकराई गई थी। इसमें जितेंद्र के गंभीर रूप से घायल होने पर उसे मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया गया था। जहां जितेंद्र की मौत हो गई। शिनाख्त होने के बाद परिजनों को सूचना दी गई थी। लेकिन परिजन देरी से सूचना देने का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। परिजनों की तहरीर पर अज्ञात बाइक चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें