फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: भतीजे की शादी में न बुलाने से नाराज चाचा ने खुद को लगाई आग, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। नवाबाद थाना इलाके में शनिवार सुबह एक युवक ने खुद को आग के हवाले कर दिया, इससे उसकी मौत हो गई। युवक भतीजे की शादी में न बुलाए जाने से नाराज था। उसने आत्मदाह उस समय किया, जब घर में मंडप की रस्म चल रही थी। घटना से शादी के घर में कोहराम मच गया।
नवाबाद थाना इलाके के कोछाभांवर निवासी बृजकिशोर कुशवाहा (45) खेतीबाड़ी करते थे। खेती कम थी, इस पर वह परिवार के गुजारे के लिए ऑटो भी चलाते थे। रविवार को उनके बड़े भाई रामलाल के बेटे की शादी है। शनिवार सुबह तकरीबन साढ़े नौ बजे घर में मंडप की रस्म चल रही थी। जबकि, शाम को दावत होनी थी। इसी दरम्यान बृजकिशोर अपने कमरे में गए और पेट्रोल डालकर खुद को आग के हवाले कर दिया। धुआं उठता देख लोग कमरे की ओर भागे। लोगों ने दरवाजे खोलकर आग को बुझाया।
विज्ञापन

आनन-फानन बृजकिशोर को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक की बेटी प्रियंका ने बताया कि पंद्रह दिन से उनके परिवार का बड़े पापा के परिवार से झगड़ा चल रहा था। शादी में हमारे परिवार को बुलाया नहीं जा रहा था। इससे पिता नाराज थे। सुबह मम्मी नहाने चले गईं थीं और घर के बाकी लोग बाहर थे। इसी दरम्यान पापा ने खुद काे आग लगा ली।
घटना के बाद शादी के घर मेें कोहराम मच गया। दावत के लिए लगाए जाने वाले टेंट भी उखाड़े जाने लगे। बता दें कि मृतक के दो बेटे और एक बेटी है। बड़ा बेटा 20 साल का पवन, उससे छोटी बेटी 18 साल की प्रियंका और सबसे छोटा बेटा महेंद्र है। घटना के बाद से परिजनों का बुरा हाल बना हुआ है।
विज्ञापन

मामले मे नवाबाद थाने के प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र सिंह ने बताया कि युवक ने पारिवारिक मनमुटाव के चलते आत्महत्या की है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। जांच जारी है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें