फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंस्पेक्टर ने दरोगा पर तानी पिस्टल: गुस्से में आकर दिमाग दुरुस्त करने की दी धमकी, VIP ड्यूटी लगने से था खफा

Thu, 08 Jun 2023 10:31 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, झांसी

सार

। इंस्पेक्टर के पिस्टल तानने से वीआईपी सेल में अफरा-तफरी मच गई। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों के बीच-बचाव करने से किसी तरह मामला शांत हुआ।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी में वीआईपी ड्यूटी लगने से नाराज इंस्पेक्टर ने दरोगा पर पिस्टल तान दी। इंस्पेक्टर के पिस्टल तानने से वीआईपी सेल में अफरा-तफरी मच गई। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों के बीच-बचाव करने से किसी तरह मामला शांत हुआ। इंस्पेक्टर की शिकायत लेकर दरोगा एसएसपी के पास पहुंच गया। एसएसपी ने पूरे मामले की जांच सीओ सिटी को सौंपी है।

विज्ञापन

पुलिस अफसरों के मुताबिक, पांच जून को वीआईपी ड्यूटी लगाई जा रही थी। इसमें इंस्पेक्टर लोकेंद्र सिंह की भी ड्यूटी लग गई, लेकिन वह ड्यूटी करने को राजी नहीं हुए। नाराज होकर लोकेंद्र सीधे वीआईपी सेल पहुंच गए। यहां ड्यूटी चार्ट तैयार कर रहे दरोगा सोमेंद्र सिंह से उलझ पड़े। दोनों के बीच पहले जमकर तू-तू मैं-मैं हुई। इस दौरान लोकेंद्र अपना आपा खो बैठे। दरोगा सोमेंद्र को धमकाते हुए उनका दिमाग दुरुस्त कर देने की बात कही। 

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, इसी बीच लोकेंद्र ने अपनी पिस्टल निकाल ली और गोली मार देने की धमकी दे डाली। मामला बढ़ता देख आस पास मौजूद पुलिस कर्मियों ने किसी तरह इंस्पेक्टर एवं दरोगा को अलग किया। उधर, दरोगा सोमेंद्र घटना के बाद एसएसपी के सामने जाकर हाजिर हो गया। एसएसपी को उसने बताया कि इंस्पेक्टर लोकेंद्र ने पिस्टल निकाल कर उसे जान से मार डालने की धमकी दी। पिस्टल निकाल लिए जाने से वह दहशत से भर उठा।
विज्ञापन

यह मामला संज्ञान में आया है। सीओ सिटी को पूरे मामले की जांच सौंपी गई है। 24 घंटे में जांच करके रिपोर्ट देने को कहा गया है। मामला सही मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। -राजेश एस, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें