फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur: ग्रामीण को लाठी-डंडों से पीटकर मौत के घाट उतारा, परिजनों ने गांव के दो युवकों पर हत्या के लगाए आरोप

Thu, 08 Jun 2023 10:17 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर

सार

मृतक के भाई महेेंद्र सिंह ने बताया कि गुरुवार को उसके भाई हरपाल का गांव के दो युवकों से विवाद हो गया था। जिसमें विपक्षियों ने हरपाल पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। जिससे उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर गिर गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ललितपुर में आपस में हो रहे विवाद में ग्रामीण पर गांव के दो लोगों ने लाठी से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसके शरीर का परीक्षण करने के बाद मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने गांव के दो लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है।

विज्ञापन

थाना छिल्ला निवासी हरपाल (40) पुत्र इमरत को बृहस्पतिवार की रात्रि गंभीर घायलावस्था में जिला अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसके शरीर का परीक्षण करने के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना के बारे में मृतक के भाई महेेंद्र सिंह ने बताया कि गुरुवार को उसके भाई हरपाल का गांव के दो युवकों से विवाद हो गया था। जिसमें विपक्षियों ने हरपाल पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। जिससे उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर गिर गया। घायल को सिलावन में स्थित अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने जिला अस्पताल ले जाने की बात कही। जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन

वहीं चाचा शिवराज सिंह ने बताया कि गांव के दो दबंगों एक युवक के साथ मारपीट कर रहे थे। जब उसका भतीजा हरपाल ने बीच बचाव किया तो आरोपियों ने उस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया था। जिससे वह गंभीर घायल हो गया था और उसकी मौत हो गई। मृतक के चाचा शिवराज व भाई महेंद्र सिंह ने दो लोगों पर हत्या के आरोप लगाए हैं। जिला अस्पताल कर्मचारियों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोरचरी में रखवा दिया है।

घटना की जानकारी मिली है प्रभारी निरीक्षक घटनास्थल पर जाकर पूरी जानकारी देंगे। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। -रक्षपाल सिंह, सीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें