फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: जलविहार मेले में कवि सम्मेलन स्थगित होने से रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मऊरानीपुर। नगर पालिका परिषद ने जलविहार मेले का अखिल भारतीय कवि सम्मेलन स्थगित किया है, जिससे नगर में रोष व्याप्त है। यह कवि सम्मेलन करीब 75 वर्षों से अनंत चतुर्दशी पर पं. घासीराम व्यास की पुण्य स्मृति में होता रहा है।
पालिका के इस निर्णय के विरोध में शहीद स्मारक पर महंत बाबा रामदास ब्रह्मचारी की अध्यक्षता में बैठक हुई। वक्ताओं ने पालिका द्वारा परंपरा तोड़ने की आलोचना की। बैठक में सर्वसम्मति से तय हुआ कि यह परंपरा टूटने नहीं दी जाएगी। पूर्व पार्षद हरिमोहन दुबे के संयोजन में नागरिक, कवि और साहित्यकार शहीद स्मारक पर ही अनंत चतुर्दशी पर कवि सम्मेलन करेंगे। पालिका के निर्णय के विरोध में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा जाएगा, जिसमें दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर राममनोहर तिवारी, हरेंद्र कुमार तिवारी, अजय कुमार नायक, आशु भारद्वाज, मनोज कुमार मिश्रा, लालजी तिवारी, अखिलेश सेठ, संजय पुरोहित, कैलाश पस्तोर, राकेश अग्निहोत्री, पार्षद धीरेंद्र विश्वकर्मा, मुकेश अग्रवाल, प्रेमपाल सहित नगर के साहित्य प्रेमी व प्रबुद्ध नागरिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें