फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ा हादसा टला: कपलिंग टूटने से दो हिस्सों में बंटी आंध्रा संपर्क क्रांति, बबीना के पास घंटेभर खड़ी रही ट्रेन

Fri, 23 Sep 2022 04:11 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, झांसी

सार

हजरत निजामुद्दीन से आंध्रा की ओर जा रही निजामुद्दीन-आंध्रा संपर्क क्रांति में दो डिब्बों के बीच की कपलिंग बबीना स्टेशन से पहले चन्दावनी गांव के सामने टूट गई। कपलिंग टूटने से ट्रेन दो हिस्सों में बट गई।
विज्ञापन
ट्रेन की कपलिंग टूटी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निजामुद्दीन-आंध्रा संपर्क क्रांति में दो डिब्बों के बीच कपलिंग टूटने से ट्रेन बबीना स्टेशन से पहले दो हिस्सों में बंट गई। इसके बाद मैसेज मिलने पर गाड़ी रोकी गई। हालांकि किसी प्रकार का हादसा नहीं हुआ है। ठीक करने के बाद ट्रेन को रवाना किया गया।

विज्ञापन

हजरत निजामुद्दीन से आंध्रा की ओर जा रही निजामुद्दीन-आंध्रा संपर्क क्रांति में दो डिब्बों के बीच की कपलिंग बबीना स्टेशन से पहले चन्दावनी गांव के सामने टूट गई। कपलिंग टूटने से ट्रेन दो हिस्सों में बट गई।

ट्रेन मैनेजर के मैसेज मिलने पर इंजन रोका गया। करीब एक घंटे तक ट्रैक पर गाड़ी खड़ी रही। इस वजह से अन्य गाड़ियां भी प्रभावित हुई हैं। कपलिंग जोड़कर ट्रेन को आगे रवाना किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें