फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: तार गबन में सहायक अभियंता समेत चार पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। हंसारी के विद्युत भंडार में कॉपर तार के अवैध रूप से लोड होने (गबन) के मामले में दो अधिकारी-कर्मचारी के अलावा स्क्रैप ठेकेदार के कर्मचारी व सुरक्षा गार्ड पर भी प्राथमिकी दर्ज की गई है।
अधिशासी अभियंता की तहरीर पर प्रेमनगर पुलिस ने सहायक अभियंता भंडार भगवती प्रसाद, भंडार अधीक्षक हेमराज, स्क्रैप ठेकेदार फर्म के कर्मचारी सुनील कुमार त्रिपाठी व गेट पर तैनात सुरक्षाकर्मी राम सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस मामले में अधीक्षक को पहले ही निलंबित कर कानपुर संबद्ध किया जा चुका है। साथ ही, सहायक अभियंता के निलंबन की सिफारिश की है।थाना प्रभारी प्रेमनगर तुलसीराम पांडेय का कहना है कि विवेचना कर आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो लाख का है कॉपर वायर : तहरीर के अनुसार मुख्य अभियंता केपी खान को हंसारी के विद्युत भंडार में स्वीकृत कबाड़ के साथ अवैध रूप से अन्य सामग्री लोड किए जाने की सूचना मिली थी। उच्चाधिकारियों ने निरीक्षण किया तो पाया कि चारों आरोपियों की मिलीभगत से 365 किग्रा कॉपर का वायर अनाधिकृत रूप से ट्रक में लोड कर दिया गया था।
...

चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। सहायक अभियंता के निलंबन के लिए आगरा मुख्यालय को पत्र लिखा गया है।

केपी खान, मुख्य अभियंता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें