पुलवारा। कस्बा बार में तुरका तिराहे के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर बिजली के खंभे से टकरा गया। टक्कर से खंभा टूटकर सड़क की ओर झुक गया और बिजली के तारों के सहारे लटक गया। इससे मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों के लिए हादसे का खतरा बना हुआ है।
बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे राधापुर की ओर से आ रहा ट्रैक्टर बिजली के खंभे से टकरा गया। आसपास मौजूद लोगों के मुताबिक, ट्रैक्टर की रफ्तार तेज थी। हादसे के समय सड़क पर आवागमन जारी था। गनीमत रही कि कोई राहगीर या अन्य वाहन इसकी चपेट में नहीं आया। टक्कर के बाद खंभा सड़क की ओर झुक गया। इससे किसी भी समय बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है।