फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: गिद्धों के संरक्षण के लिए सहयोग का किया आह्वान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन




मोंठ। मुख्य वन संरक्षक ने रविवार को टोड़ी क्षेत्र के सेवरा पहाड़ी स्थित गिद्ध प्राकृतवास का निरीक्षण किया। उन्होंने गिद्धों को “प्रकृति के सफाई कर्मी” बताते हुए इनके संरक्षण का आह्वान किया। उन्होंने स्थानीय लोगों को भी गिद्ध संरक्षण एवं वृक्षारोपण कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी का संदेश दिया। गिद्धों की घटती संख्या पर्यावरण संतुलन के लिए गंभीर संकेत है, इसलिए इनके निवास स्थलों की सुरक्षा और भोजन श्रृंखला के संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी है। निरीक्षण के दौरान मुख्य वन संरक्षक ने आयुष वन, शक्ति वन, त्रिवेणी वन, भुजोंद पौधशाला तथा वन चेतना केंद्र का भी निरीक्षण किया। इस दौरान नीरज कुमार आर्य, प्रभागीय वनाधिकारी झांसी राम अवतार सिंह, क्षेत्रीय वन अधिकारी संदीप रविकुल, उप क्षेत्रीय वन अधिकारी मोंठ तथा वनरक्षक दल में रामाश्रय, जयराम, संतोष, आशीष दुबे, सचिन दुबे आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें