लोहागढ़। ग्राम के पंचायत भवन पर सोशल ऑडिट ग्राम सभा की बैठक हुई, जिसमें जॉब कार्ड, मनरेगा से संपर्क मार्ग निर्माण, मनरेगा दिवस के आयोजन व ऑनलाइन एप के माध्यम से ऑडिट कार्यों पर चर्चा हुई। बैठक में ब्लॉक अधिकारी रामकुमार तिवारी, बीआरपी वंश गोपाल, कोऑर्डिनेटर मुरलीधर, प्रदीप व विमला देवी उपस्थित रहे। इस दौरान बताया गया कि ग्राम में 856 जॉब कार्ड हैं, जिनमें से 350 क्रियाशील हैं। मनरेगा के तहत अब तक कोई भी संपर्क मार्ग नहीं बनाया गया है, न ही मनरेगा दिवस मनाया गया। इस संबंध में कोई बैठक भी नहीं हुई। भगवानदास, संतोष, चंद्रशेखर आदि मजदूरों ने बताया कि अब तक किसी भी प्रकार की नियमित बैठक नहीं हुई। वर्ष 2024–25 में मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत पांच आवास स्वीकृत हुए थे, जिनमें से चार का निर्माण हुआ। जबकि, वर्ष 2023–24 में 36 आवास स्वीकृत हुए थे, जो पूर्ण निर्मित हैं। मजदूरों ने यह भी शिकायत की कि उन्हें मजदूरी पर नहीं बुलाया जाता और कई लोगों को मजदूरी का भुगतान भी नहीं हुआ है। साथ ही अपात्र जॉब कार्डों की जांच की मांग भी ग्राम सभा में उठाई गई। संवाद