झांसी। हंसारी रेलवे क्रासिंग पर एक जानवर ट्रेन के इंजन में फंस गया। ट्रेन आधे घंटे तक खड़ी रहीं। फंसे पशु को इंजन से बाहर निकालकर ट्रेन को आगे रवाना किया गया, जिसके बाद यहां आवागमन सुचारू हो सका। बुधवार की शाम करीब 5 बजे झांसी स्टेशन से प्रयागराज के लिए रवाना हुई ट्रेन अभी हंसारी रेलवे क्रासिंग पर ही पहुंची थी कि तभी एक पशु इंजन से टकराकर मर गया और वह इंजन के नीचे बुरी तरह फंस गया। ट्रेन यहां रुकी और स्टाफ की मदद से पशु को बाहर निकाला गया। करीब 35 मिनट के बाद ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना किया गया। ट्रेन के रुकने से फाटक भी नहीं खुला और फाटक के दोनों ओर जाम लग गया।