फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाइप नहीं होने से अम्रुत योजना का काम ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। महानगर में अटल मिशन फॉर रिजूवेशन एंड अरबन ट्रांसफामेशन (अम्रुत) योजना का काम पाइप नहीं होने से ठप हो गया है। चार और छह इंची पाइप के लिए अप्रैल से इंतजार करते-करते जुलाई का महीना आ गया, लेकिन अब तक पाइप नहीं आ सका है। अब जुलाई के अंत तक पाइप आने की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन

पानी की योजनाओं पर देश भर में काम चल रहा है और पाइप की सप्लाई करने वाली चुनिंदा कंपनियां हैं। इस कारण समय पर पाइप नहीं मिल रहा है। महानगर की पेयजल योजना के लिए पाइप का आर्डर अप्रैल में लगा दिया गया था, लेकिन लखनऊ स्तर से पाइप नहीं मिल सका। इसके बाद कोरोना संक्रमण बढ़ गया और सभी गतिविधियां ठप हो गईं।
महानगर में पानी की टंकियां बनाई जा रही हैं। पाइप लाइन डालने का काम चल रहा है, लेकिन चार इंची और छह इंची जीआई पाइप नहीं होने के कारण गलियों में पाइप लाइन बिछाने का काम ठप चल रहा है। दरअसल, पानी के पाइप सप्लाई करने के लिए चुनिंदा कंपनियों को आर्डर दिए गए हैं। कंपनियों की क्षमता मांग के अनुरूप सप्लाई करने की नहीं है। झांसी में कोलकाता की एक कंपनी से पाइप आ रहा है। लेकिन, कंपनी के पास इतनी अधिक डिमांड है कि वह सप्लाई नहीं दे पा रही है। इसका असर काम पर पड़ रहा है। जो स्थिति है, उससे लगता है कि जुलाई के अंत तक ही पाइप झांसी में पहुंचना संभव हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पाइप बिल्कुल नहीं है। काम बंद चल रहा है। अब जुलाई के अंत तक ही पाइप मिलने की उम्मीद है। इसके बाद काम शुरू हो सकेगा।
- हिमांशु नेगी, परियोजना प्रबंधक, जल निगम निर्माण इकाई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें