फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी: अमृतसर विशाखापटनम एक्सप्रेस के इंजन में आई खराबी, मंगला एक्सप्रेस पर पथराव

Mon, 06 Dec 2021 08:23 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, झांसी

सार

दोपहर करीब ढाई बजे करारी से झांसी स्टेशन के बीच अमृतसर विशाखापटनम सुपरफास्ट एक्सप्रेस(20808) के इंजन में पटरियों के पास घूम रहा मवेशी (जानवर) टकरा गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमृतसर विशाखापटनम सुपरफास्ट एक्सप्रेस से सोमवार को मवेशी(जानवर) टकराने से इंजन का रेलगार्ड टूट गया। इस समस्या के कारण ट्रेन में दूसरा इंजन लगाना पड़ा। इस घटना से ट्रेन आधे घंटे लेट हो गई। दोपहर करीब ढाई बजे करारी से झांसी स्टेशन के बीच अमृतसर विशाखापटनम सुपरफास्ट एक्सप्रेस(20808) के इंजन में पटरियों के पास घूम रहा मवेशी (जानवर) टकरा गया। उस समय तो चालक ट्रेन को उसी स्थिति में झांसी स्टेशन तक ले आया। यहां जांच में इंजन का रेलगार्ड (इंजन के आगे सुरक्षा के लिए लगा रहने वाला लोहे का एंगल) टूटा पाया गया। इस पर चालक ने उक्त इंजन से आगे ट्रेन को चलाने से मना कर दिया। बाद में ट्रेन में दूसरा इंजन जोड़ा गया। ट्रेन की देरी के कारण यात्री परेशान रहे।

विज्ञापन

 

मंगला एक्सप्रेस पर पथराव, ट्रेन रोकी

डबरा व कोटरा स्टेशन के बीच मंगला एक्सप्रेस के इंजन पर अराजक तत्वों ने पथराव किया। इस कारण चालक को ट्रेन मौके पर रोकना पड़ी। हालांकि, इंजन का कोई नुकसान न पहुंचने पर ट्रेन आगे के लिए रवाना हो गई।

सोमवार दोपहर 11.50 बजे मंगला एक्सप्रेस(12618)  डबरा व कोटरा स्टेशन के बीच दौड़ रही थी, तभी अराजक तत्वों ने ट्रेन पर पथराव कर दिया। एक पत्थर इंजन में आकर लगा। आवाज आने पर चालक को ट्रेन मौके पर रोकना पड़ी। ट्रेन के रुकने के बाद सहायक चालक ने इंजन की जांच की। सब ठीक मिलने पर ट्रेन आगे के लिए रवाना हो गई। इस घटना के कारण ट्रेन आठ मिनट तक मौके पर खड़ी रही। वहीं, सूचना पर मौके पर पहुंची आरपीएफ ने जांच की, लेकिन किसी अराजक तत्व का पता नहीं लग सका। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें