फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: अमृत पेयजल परियोजना का 32 करोड़ की लागत से होगा निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
शासन से मिली हरी झंडी, पंचायत अध्यक्ष ने किया भूमि पूजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महरौनी। शासन की अमृत 2.0 के अंतर्गत नगर पंचायत सीमा में पेयजल समस्या के समाधान के लिए प्रस्तावित पेयजल परियोजना को मंजूरी मिल गई है। मंगलवार को परियोजना का काम शुरू होने से पहले भूमि पूजन किया गया।
विज्ञापन

नगर पंचायत महरौनी की अध्यक्ष नीलम दुष्यंत बड़ौनिया द्वारा पेयजल संकट से प्रभावित वार्डों में शुद्ध पेयजल आपूर्ति के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई थी। कार्यदायी संस्था के रूप में उत्तर प्रदेश जल निगम (नगरीय) सीएंडडीएस का चयन किया गया। इसके लिए शासन से परियोजना के निर्माण के लिए आवश्यक बजट 32 करोड़ रुपए भी आवंटित किए गए हैं। स्वीकृत योजना के अंतर्गत मंगलवार को निर्धारित कार्ययोजना के अनुरूप चयनित स्थल पर कार्य शुरू होने से पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष ने भूमि पूजन कर परियोजना के निर्माण का शुभारंभ किया इस मौके पर पार्षद जाकिर अली, रवि अहिरवार, नीलेश लाला, सौरभ लखपति आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें