झांसी। आर्थिक तंगी के कारण जुर्माना अदा नहीं कर पाने से सजा भुगत रहे दो बंदियों की जुर्माना राशि ऑल इंडिया पयाम-ए-इंसानियत फोरम की झांसी यूनिट ने जमा कराई। इसके बाद दोनों बंदियों को जिला कारागार से रिहा कराया गया। संस्था की ओर से संजय यादव पुत्र मौजीलाल निवासी तुफैलपुरवा, इंद्रानगर, थाना
कोतवाली उरई, जिला जालौन की पांच हजार रुपये की जुर्माना राशि जमा की गई वहीं, सुरेश वर्मा पुत्र रामप्रसाद निवासी ग्राम मुस्तरा, थाना नवाबाद की चार हजार रुपये की जुर्माना भी जमा कराई गई। वरिष्ठ जेल अधीक्षक विनोद कुमार के मुताबिक दोनों बंदियों को रिहा कर दिया गया। इस दौरान कारापाल अंजनी गुप्ता, उप कारापाल मोनिका सचान, आदित्य यादव, मुफ्ती इमरान नदवी, मजहर शकील खान, मोहम्मद आरिफ और इलियास अली आदि मौजूद रहे। ब्यूरो