बबीना। खैलार के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में हेल्थ सुपर वाइजर राजदुलारी ने मुख्यमंत्री जनसुवाई में भेजे शिकायती पत्र में बताया कि शुक्रवार रात करीब 11 बजे उसके छह पालतू कुत्तों को एक एंबुलेंस चालक ने शराब के नशे में जानबूझकर कुचलकर घायल कर दिया। राजदुलारी का कहना है कि उक्त कुत्तों का पालन पोषण वह खुद करती है। उनका इलाज करा रही है। शिकायतकर्ता ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। संवाद