फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब ग्वालियर तक ले जाएगी 108 एंबुलेंस

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। सरकारी अस्पतालों में भर्ती होने वाले मरीजों को ग्वालियर रेफर होने पर पांच से छह हजार रुपये खर्च नहीं करने पड़ेंगे। शासन ने 108 एंबुलेंस को ग्वालियर तक मरीज ले जाने की अनुमति दे दी है। मेडिकल कॉलेज प्रशासन की तरफ से की गई मांग के बाद शासन ने हरी झंडी दिखा दी है।
विज्ञापन

झांसी में आधुनिक मशीनें और विशेषज्ञ चिकित्सक नहीं होने की वजह से मरीजों को ग्वालियर समेत अन्य बड़े शहरों में रेफर करना पड़ता है। न्यूरोलॉजी, न्यूरो सर्जरी, सर्जरी, ऑर्थोपेडिक, गायनी आदि विभागों में गंभीर रोगों से पीड़ित लगभग 150 मरीज हर महीने मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल से ग्वालियर रेफर किए जाते हैं। मरीजों को प्रदेश में एक से दूसरे अस्पताल ले जाने के लिए सरकार की तरफ से नि:शुल्क 108 एंबुलेंस की सुविधा दी गई है। ग्वालियर मध्य प्रदेश में आता है, इसलिए झांसी के मरीजों को वहां तक एंबुलेंस से नि:शुल्क जाने में सुविधा नहीं मिल पा रही थी। इससे आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को काफी परेशानी हो रही थी। मजबूरी में उन्हें पांच से छह हजार रुपये खर्च कर प्राइवेट एंबुलेंस करनी पड़ती थी। मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने शासन को पत्र लिखकर 108 एंबुलेंस को ग्वालियर तक ले जाने के लिए अनुमति देने की मांग की थी। अब शासन ने इसके लिए हरी झंडी दिखा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें