फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरनाथ यात्रा : श्रद्धालुओं को लेना होगा स्वास्थ्य प्रमाण पत्र

विज्ञापन
अमरनाथ यात्रा में शामिल होने वाले भक्तों के लिए स्वास्थ्य प्रमाण पत्र ले जाना अनिवार्य होगा। - फोटो : ???? ????
विज्ञापन
अमरनाथ यात्रा : श्रद्धालुओं को लेना होगा स्वास्थ्य प्रमाण पत्र
विज्ञापन

झांसी। अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं को जिला अस्पताल के चिकित्सकों के पैनल से स्वास्थ्य प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा। प्रमाण पत्र को जारी होने के बाद ही यात्रा के लिए भक्तों का रजिस्ट्रेशन होगा।
28 जून से बाबा बर्फानी की यात्रा की शुरूआत होगी। जबकि सरकार द्वारा एक अप्रैल से ही आवेदन की प्रक्रिया को शुरू कर दिया है। अमरनाथ यात्रा लगभग 56 दिन तक जारी रहेगी। यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का स्वास्थ्य प्रमाण पत्र को अनिवार्य कर दिया गया है। स्वास्थ्य प्रमाण पत्र को जारी करने के लिए अस्पताल प्रबंधन द्वारा दो चिकित्सकों के पैनल का गठन की दिया है। जिसमें डॉ. डीएस गुप्ता व डॉ. एसएन कंचन को नियुक्त किया गया है। स्वास्थ्य प्रमाण पत्र में ईसीजी और पीएफटी सहित लगभग 15 किस्म की जांचों को कराने के बाद ही पैनल द्वारा स्वास्थ्य प्रमाण पत्र को जारी किया जाता है। सभी जांचे दुरुस्त पाए जाने पर ही जिला अस्पताल से स्वास्थ्य प्रमाण पत्र जारी होने के बाद ही यात्रा की अनुमति को प्रदान किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में पैनल के चिकित्सक डॉ. डीएस गुप्ता ने बताया कि यात्रा को लेकर अभी तक लगभग बीस से तीस श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य प्रमाण पत्र को जारी किया जा चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें