फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला शॉपिंग फेस्टिवल में उमड़ी भीड़

Thu, 02 Jun 2016 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
amar ujala festiwal, jhansi news - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
झांसी। बुधवार को दूसरे दिन ‘अमर उजाला शॉपिंग फेस्टिवल’ में जमकर भीड़ उमड़ी। लोगों ने सैर सपाटे के बीच खरीदारी की और अलग - अलग जायकों का लुत्फ लिया। बच्चों ने झूलों पर धूम मचाई। मेले में रात तक रौनक बनी रही।
विज्ञापन


किले की तलहटी में स्थित क्राफ्ट मेला ग्राउंड में इन दिनों अमर उजाला शॉपिंग फेस्टिवल से गुलजार है। मंगलवार से शुरू हुआ खरीदारी का यह उत्सव शुरुआत से ही शहर के आकर्षण का केंद्र बन गया है। गर्मी की छुट्टियों में बच्चों को मनोरंजन का यह अनूठा केंद्र मिला है, तो बड़े भी अपनी शाम यहां सैर सपाटा और शॉपिंग कर बिता रहे हैं।

बुधवार को दूसरे दिन भी यहां जमकर भीड़ उमड़ी। बिजली की रंग बिरंगी रोशनी से नहाए झूले हवा से बातें करते नजर आए, तो बच्चे ट्रेन में अपनी मस्ती का सफर तय करते नजर आए।
विज्ञापन


मेले में गर्मी में आइसक्रीम ने भी खूब मुंह में मिठास घोली। लोगों ने राजस्थानी थाली का भी जायका लिया। मेले में सात तरह से इस्तेमाल किया जाने वाला ‘सोफा कम बेड’ आकर्षण का केंद्र रहा। सहारनपुर का फर्नीचर भी सभी को पसंद आया। जबकि, आर्टिफिशियल ज्वैलरी के स्टॉल पर महिलाओं का जमावड़ा बना रहा।

आज होगी डांस की प्रस्तुति
अमर उजाला शॉपिंग फेस्टिवल में मनोरंजन के साथ-साथ शहर के युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का पूरा मौका दिया जा रहा है। इसी कड़ी में बृहस्पतिवार को रोशन डांस एकेडमी द्वारा मेले में डांस शो का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन रात आठ बजे होगा।

सही जवाब दिया और पाया पुरस्कार
 मेले में क्विज का भी आयोजन किया गया, जिसमें एंकर अरविंद सिंह सिसौदिया ने मेला ग्राउंड में घूम-घूम कर लोगों से सामान्य ज्ञान से जुड़े सवाल पूछे, जिनका सही उत्तर देने वाले बच्चे व बड़ों को पुरस्कृत किया गया। पुरस्कार पाने वालों में अभिषेक डेंगरे, संस्कार, अदनान, सिमरन पाठक, सौम्या सिंह, अंशिका, वाणी सक्सेना, आन्या बघेल, आकांक्षा बघेल आदि शामिल रहीं।

नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण हुआ
मेले में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के तत्वावधान में चिकित्सकों ने लोगों का नि:शुल्क परीक्षण किया। डा. जी एस अर्गल ने नेत्र परीक्षण किया। इस दौरान डायबिटीज की भी जांच हुई। आईएमए सचिव डा. अनु निगम ने लोगों से संतुलित आहार, नियमित व्यायाम व दिनचर्या में बदलाव की सलाह दी। इस मौके पर सियाराम, पवन, आलोक दुबे, विकास आदि मौजूद रहे।

आज होगा दांतों का परीक्षण
अमर उजाला शॉपिंग कॉर्निवाल में बृहस्पतिवार को दांतों की जांच होगी। डा. रवि कनकने व डा. राघवेंद्र कनकने यहां आने वालों लोगों का नि:शुल्क दंत परीक्षण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें