फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरूरतमंदों को उपलब्ध कराया भोजन व राशन

विज्ञापन
राशन प्रदान करते भारत सेवा मिशन के स्वयंसेवी - फोटो : REPORTERS
विज्ञापन
झांसी। लॉकडाउन के दरम्यान तमाम लोगों के समक्ष खाने का संकट गहराया हुआ है, ऐसे लोगों की मदद के लिए अमर उजाला फाउंडेशन की हेल्पलाइन (7617566165) लगातार सक्रिय बनी हुई है। फाउंडेशन से जुड़े सामाजिक संगठनों की मदद से जरूरतमंदों तक भोजन व राशन सामग्री पहुंचाई जा रही है।
विज्ञापन

संस्था भारत सेवा मिशन की ओर से अध्यक्ष डॉ. फिरोज खान की अगुवाई में जरूरतमंदों तक राशन किट पहुंचाई गई। प्रत्येक किट में आटा, दाल, मसाले, चाय की पत्ती, बिस्किट के पैकेट दिए गए। वितरण व्यवस्था में संस्था के अजय उदैनिया, रितिक सोनी, साकिब कुरैशी, प्रशांत अतरौलिया, प्रियंक, राहुल द्विवेदी, अभिषेक शर्मा, रितेश साहू, तनुल मिश्रा, शैलेष लिटौरिया, अभिषेक वर्मा, दुर्गेश तिवारी आदि सहयोगी रहे।
वार्ड सत्रह नंदनुपरा के पार्षद जुगल किशोर की अगुवाई में जरूरतमंद लोगों तक भोजन पहुंचाया गया। इस व्यवस्था में जीतू देवानंद, भगवत पाल, मिंटू गौतम, मुकेश सक्सेना, संजीव कुमार, करन सिंह, गुड्डू, मुस्तफा खान, मानसिंह परिहार, प्रताप सिंह, मन्नू खान, सिकंदर खान आदि सहयोगी रहे। वहीं, ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष दिलीप पांडेय की अगुवाई में भोजन रथ जरूरतमंदों तक भोजन व राशन सामग्री लेकर पहुंचा। साधू, सन्यासियों को राशन सामग्री उपलब्ध कराई गई। इस व्यवस्था में कमल सहगल, सीमा पांडेय, अखिलेश पांडेय, संजीव पांडेय, ज्योति, बल्ले अग्रवाल, जगदीश कुशवाहा, मोहित यादव आदि सहयोगी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें