फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला की पहल पर किले में प्रवेश हुआ नि:शुल्क 

Wed, 17 Aug 2016 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
fort - फोटो : amar ujala, jhansi news
विज्ञापन
झांसी। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लोगों को रानी लक्ष्मीबाई के किले में भ्रमण करने के लिए टिकट नहीं खरीदना पड़ा। अमर उजाला के निवेदन पर केंद्रीय पर्यटन मंत्री डॉ.महेश शर्मा ने मुफ्त प्रवेश का आदेश जारी कर दिया। साथ ही यह भी भरोसा दिलाया कि आगामी राष्ट्रीय पर्वों पर किले में प्रवेश नि:शुल्क रखा जाएगा। 
विज्ञापन


स्वतंत्रता दिवस पर रानी के ऐतिहासिक किले में भ्रमण के लिए सुबह से ही लोगों का पहुंचना शुरू हो गया था।  टिकट खिड़की पर भीड़ अधिक होने की वजह से लोगों को परेशानी हो रही थी। किले के मुख्य द्वार के पास ही अमर उजाला का मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम था।

लोगों ने अमर उजाला के प्रतिनिधियों से कहा कि स्वतंत्रता दिवस पर किले में प्रवेश नि:शुल्क रखा जाए। अमर उजाला ने फोन पर पर्यटन डा. महेश शर्मा से इस मामले में बात की। इसे मंत्री ने गंभीरता से लिया और दस मिनट के भीतर किले में प्रवेश नि:शुल्क करा दिया। इसके साथ ही ग्यारह बजे किले के मुख्य द्वार खोल दिया गया। गौरतलब है कि सुबह आठ बजे ध्वजारोहण के समय तक तो किले में लोगों को नि:शुल्क प्रवेश दिया गया, लेकिन इसके बाद टिकट के साथ प्रवेश दिया जा रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें