फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तनिष्क प्रस्तुति ‘अमर उजाला शॉपिंग फेस्टिवल’

Tue, 19 May 2015 02:26 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। तनिष्क प्रस्तुति ‘अमर उजाला शॉपिंग फेस्टिवल’ में सोमवार को भारी भीड़ उमड़ी, जिससे झिलमिलाती रोशनियों के बीच शाम से लेकर देर रात तक मेला परिसर गुलजार रहा। लोगों ने जमकर खरीदारी की तथा सैर सपाटे का लुत्फ उठाया। खान - पान के स्टॉलों पर नाना प्रकार के जायकों का मजा लिया। झूलों पर बच्चों के साथ बड़े भी मस्ती के मूड में नजर आए।
विज्ञापन



पं. दीनदयाल उपाध्याय सभागार के पीछे विशाल ग्राउंड में आयोजित अमर उजाला शॉपिंग फेस्टिवल में सोमवार की रात मानों पूरा शहर ही उमड़ पड़ा हो। मेले में हर स्टाल पर ग्राहकों का जमावड़ा बना रहा। इस दौरान जमकर खरीदारी भी हुई। देश के विभिन्न हिस्सों के जायके से लबरेज खानपान के स्टालों पर भी खूब भीड़ उमड़ी। लोगों ने मेले की रौनक के बीच स्वादिष्ट व्यंजनों का स्वाद चखा। रंगबिरंगी रोशनी के बीच झूले अपनी स्पीड पर चलते रहे। झूलों में बच्चों के साथ - साथ बड़ों ने भी मस्ती की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें