फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी में अमर उजाला और शारदा ग्रुप की ओर से भविष्य ज्योति कार्यक्रम का आयोजन

Fri, 14 Jun 2019 07:45 PM IST
राजेश सैनी अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
विज्ञापन
अमर उजाला भविष्य ज्योति कार्यक्रम, झांसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

झांसी में शुक्रवार को अमर उजाला और शारदा ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन के तत्वावधान में भविष्य ज्योति सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के तहत हाई स्कूल व इंटर के मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस शुभ कार्य हेतु एसएसपी डॉ. ओपी सिंह कार्यक्रम में पधारे। बता दें कार्यक्रम झाँसी के हंसराज मॉडर्न स्कूल में सम्पन्न हुआ। 

विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम में शामिल छात्र-छात्राओं को संबोधित भी किया। उन्होंने अपना उदाहरण देते हुए बताया कि वे स्वयं साइंस स्टूडेंट रहे थे लेकिन उनकी रुचि उन्हें आर्ट्स की ओर ले गई। उन्होंने बताया कि आर्ट्स पढ़कर वो आज पुलिस महकमे में आकर देशसेवा कर रहे हैं। आर्ट्स स्टूडेंट भी जीवन में बेहतर अवसर तलाश सकते हैं। 

बता दें कि इससे पहले हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान के लिए रजिस्ट्रेशन हुआ, जिसमें यूपी बोर्ड, सीबीएसई बोर्ड, आईसीएसई बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मान के लिए चयन किया गया। अमर उजाला के भविष्य ज्योति सम्मान समारोह में मेडल पाकर सभी मेधावी छात्र-छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे।   

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें