फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दवा से दुआ: जो दवाएं आपके काम की नहीं, उन्हें दान कर लें दुआएं 

Tue, 28 Jun 2022 02:32 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, झांसी 

सार

अमर उजाला फाउंडेशन के ‘दवा से दुआ’ अभियान के तहत ड्रॉप बॉक्स लगवाए गए है। यहां पर आप उन दवाओं को बॉक्स में डाल सकते हैं जिनका उपयोग अब आपको नहीं करना है। 
विज्ञापन
दवाईयां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आपकी बची हुईं दवाएं बर्बाद न जाएं, बल्कि वे किसी जरूरतमंद मरीज के काम आ जाएं, इसके लिए अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से ‘दवा से दुआ’ अभियान शुरू किया है। इसके तहत सोमवार को महानगर के सात मेडिकल स्टोर पर ड्रॉप बॉक्स लगवाए गए हैं, जिनमें कोई भी व्यक्ति अपनी बची हुईं दवाएं डाल सकता है। 

विज्ञापन


ये दवाएं जरूरतमंद मरीजों को उपलब्ध कराई जाएंगी। हालांकि, ये ध्यान रखना होगा कि दवाओं की एक्सपायरी डेट तीन महीने से अधिक हो। ड्रॉप बॉक्स में आने वाली दवाओं की छंटनी कराकर ये मरीजों को उपलब्ध कराई जाएंगी। बता दें कि अभियान के तहत महानगर के अन्य स्थानों पर भी ड्रॉप बॉक्स लगवाए जाएंगे। प्रमुख कॉलोनियों को भी इस अभियान से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन


यहां लगाए गए हैं ड्रॉप बॉक्स 
स्थान  ---------------------------------------------------   मेडिकल स्टोर का नाम 
रामराजा दवा बाजार, इलाइट-गोविंद चौराहा रोड ---   जीबी मेडिकल एजेंसी 
मिनर्वा चौराहा  -----------------------------------------    न्यू अरिहंत मेडिकल स्टोर 
रामराजा दवा बाजार, इलाइट-गोविंद चौराहा रोड-----  मोदी मेडीकोज 
मेडिकल कॉलेज के सामने------------------------------  विजय केमिस्ट 
जिला अस्पताल के पुराने गेट के सामने----------------   विजय मेडिकल स्टोर 
मेडिकल कॉलेज के गेट नंबर एक के पास-----------    सुमन मेडिकल स्टोर 
मेडिकल कॉलेज के सामने ----------------------------    मनीषा मेडिकल स्टोर    

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें