झांसी। शुक्रवार को अमर उजाला की ओर से आयोजित समारोह में कोरोना काल में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान करने वाले ‘कोरोना योद्धाओं’ का सम्मान किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में कर्मवीरों द्वारा दिए गए योगदान को भुलाया नहीं जा सकता।
किले की तलहटी में स्थित पं. दीनदयाल सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिलाधिकारी आंद्रा वामसी ने कहा कि बगैर जन सहयोग के सरकार की कोई भी मुहिम कामयाब नहीं हो सकती है। कोरोना काल में सरकार को भरपूर जन सहयोग मिला। समाज के विभिन्न वर्गों के तमाम लोगों ने अपना उल्लेखनीय योगदान दिया। विशिष्ट अतिथि नगर विधायक रवि शर्मा ने कहा कि कोरोना योद्धाओं का योगदान अविस्मरणीय है, जो हमेशा याद किया जाएगा। गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत ने कहा कि कोरोना की रफ्तार मंद पड़ी है, लेकिन ये महामारी अभी खत्म नहीं हुई है। कोविड गाइड लाइन का पालन करते हुए हमें इस चुनौती का सामना करना है। कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर रामतीर्थ सिंघल ने की।
इस मौके पर झांसी विकास विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष सर्वेश कुमार दीक्षित, ब्लू बेल्स ग्रुप ऑफ स्कूल के चेयरमैन वीरेंद्र राय, माउंट लिट्रा जी स्कूल के डायरेक्टर डॉ. रोहित पांडेय समेत इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी के उपाध्यक्ष सुदर्शन शिवहरे, कोषाध्यक्ष मनमोहन मनु, समाजसेवी पीयूष रावत, राष्ट्रभक्त संगठन के अध्यक्ष पुरुकेष अमरया, पार्षद आदर्श गुप्ता, श्रीराम राय, अमित राय आदि मौजूद रहे। संचालन कवि अर्जुन सिंह ‘चांद’ ने किया।
इनका हुआ सम्मान
झांसी। कार्यक्रम में झांसी विकास प्राधिकरण के सचिव त्रिभुवन विश्वकर्मा, डॉ. पारस गुप्ता, डॉ. ओमशंकर चौरसिया, डॉ. अरविंद कनकने, डॉ. रजत जैन, डॉ. डीएस गुप्ता, डॉ. छवि सहगल, डॉ. पंकज सोनकिया, डॉ. नीति शास्त्री, जिला सहकारी बैंक के डायरेक्टर आशीष उपाध्याय, टीम एलवीएम के प्रशांत मिश्रा, सिविल डिफेंस के दीपचंद्र, अनूप वर्मा, भूपेंद्र खत्री, तरुण अरोड़ा, डॉ. फिरोज खान, प्रगति शर्मा, सविता पचौरी, पार्षद अंशू राय, संतोष निषाद हर्ष, रघुवीर चौधरी, राहुल द्विवेदी, डॉ. चित्रगुप्त श्रीवास्तव, महेश राय, विकास चौरसिया, राजेश अग्रवाल, विकास राजपूत, हरीश राय, अजीत राय, अनिल राय, नीतेश शर्मा, डॉ. अनुराधा राजपूत, वेद श्रीवास्तव व प्रदीप साहू को सम्मानित किया गया।
इनका रहा सहयोग
झांसी। आयोजन में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष महेश कश्यप, यूथ ब्रिगेड के पूर्व जिलाध्यक्ष सलमान पारीछा, सीपरी सराफा व्यापार मंडल के अध्यक्ष उदय सोनी, सामाजिक कार्यकर्ता संदीप सरावगी, पीएसडी एकेडमी के राजीव अड़जरिया, बुंदेलखंड जनता डिग्री कॉलेज के कुलदीप श्रीवास्तव, पीयूष रावत, अंकित राय, राहुल विश्वकर्मा आदि का सहयोग रहा।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समां बांधा
झांसी। कोरोना योद्धाओं के सम्मान समारोह के बीच - बीच में सांस्कृतिक आयोजन भी हुए, जिसमें कलाकारों ने शानदार प्रस्तुति दी। युवा गायक अंकुर चतुर्वेदी व आरती यादव ने देश भक्ति से परिपूर्ण गीत की प्रस्तुति की। रेव्योल्यूशन डांस एकेडमी की दीपा यादव व अभिषेक कुशवाहा ने अपनी टीम के साथ कोरोना काल की परिस्थितियों पर नृत्य नाटिका प्रस्तुत की। हास्य कलाकार एमएस हाशमी (टिल्लू राजा) ने लोगों को खूब गुदगुदाया।
कोरोना काल में कई लोग दूसरों की मदद करने के लिए आगे आए। इन्होंने चुनौतियों से निपटने में सरकार की भरपूर मदद की। ऐसे कोरोना योद्धाओं का देश सम्मान करता है।
- आंद्रा वामसी, जिलाधिकारी
कोरोना काल में कई लोगों ने भावी पीढ़ी के लिए बड़ा उदाहरण प्रस्तुत किया है। अपनी जान का जोखिम उठाकर लोग दूसरों की मदद के लिए आगे आए हैं। ये अविस्मरणीय है।
- रामतीर्थ सिंघल, महापौर
कोरोना काल में कोरोना योद्धाओं द्वारा दिए गए योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। देश पर आई आपदा से निपटने में इन लोगों ने सरकार और समाज की भरपूर मदद की।
- रवि शर्मा, नगर विधायक
जब लोगों के जेहन में कोरोना का भय चरम पर था। नाते - रिश्ते भी बौने साबित होने लगे थे। ऐसे में कोरोना योद्धा समाज की मदद के लिए आगे आए। सभी का बहुत आभार।
- जवाहर लाल राजपूत, गरौठा विधायक