फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: मंडल में खरीद के साथ भंडारण भी है अधूरा, मानसून सिर पर

Thu, 18 Jun 2026 02:24 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। मंडल में 15 जून को वर्ष 2026-27 की गेहूं खरीद प्रक्रिया खत्म हो गई है। तीनों जिलों को मिला लक्ष्य पूरा नहीं हो सका तो दूसरी ओर भंडारण अब तक पूरा नहीं हो सका जबकि मानसून सिर पर है। भंडारण की कवायद अधिकारियों ने शुरू कर दी है। तीनों में सबसे ज्यादा 20,501 (एमटी) मीट्रिक टन गेहूं बाहर पड़ा हुआ है।
विज्ञापन

इस साल मौसम अनुकूल होने के कारण गेहूं की पैदावार भी अच्छी हुई। दूसरी ओर इस बार सरकार ने भी खरीद के लिए मार्च में क्रय केंद्र खोले ओर बगैर लक्ष्य के खरीद शुरू करा दी। मई में मंडल को गेहूं खरीद का लक्ष्य 2,56,500 एमटी दिया गया पर 2,01,808.35 एमटी खरीद ही हो सकी। यानि मंडल में कुल 76.68 प्रतिशत ही खरीद हुई है। वहीं, भंडारण की बात करें तो मंडल में 1,46,180.49 एमटी गेहूं भंडारण गृह में पहुंचा दिया गया है। जबकि, 55,627.86 एमटी गेहूं अभी भंडारण गृह में पहुंचाना है। खरीद के बाद यह अभी खुले में पड़ा है।

मंडल में एजेंसीवार की गई खरीद, भंडारण और अवशेष भंडारण
एजेंसी खरीद भंडारण अवशेष
खाद्य विभाग 68386.56 47011.13 21375.44
पीसीएफ 56179.57 41853.78 14325.79
पीसीयू 28179.50 18886.04 9293.46
नैफेड 16361.150 12381.08 3980.07
यूपीएसएस 1485 915.05 569.99
एफसीआई 31216.55 25133.44 6083.11
कुल 201808.35 146180.49 55627.86



जिलेवार खरीद, भंडारण व अवशेष की स्थिति
जिला खरीद भंडारण अवशेष
झांसी 82575.84 60214.39 22361.45
जालौन 56244.95 40137.99 16106.97
ललितपुर 62987.54 45828.11 17159.44
(नोट : खरीद, भंडारण व अवशेष एमटी में। अवशेष : जो गेहूं भंडार गृह में पहुंचाना है)
कोट


गेहूं को बारिश से बचाने के लिए तीनों जिलों में चबूतरे पर गेहूं को टिनशेड में सुरक्षित रखा गया है। भंडारण के लिए झांंसी में बिजौली और पारीछा में 3-3 एमटी के भंडारण गृह, भोजला मंडी में 2500 एमटी व चिरगांव में सीडब्लूसी के 8500 एमटी के गोदाम में गेहूं पहुंचाने का प्रयास शुरू कर दिया गया है। ललितपुर में नवीन मंडी में नौ चबूतरे पर गेहूं को रखने की व्यवस्था की गई है ओर एक गोदाम में भंडारण की स्वीकृति मिल गई है। इसी प्रकार से जालौन में भी भंडारण की पर्याप्त व्यवस्था है वहां 4-10 और चार एमटी के गोदाम में गेहूं पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- संजीव कुमार, संभागीय खाद्य विपणन अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें